सुस्वागत विशाखपट्टणम पोर्ट ट्रस्ट |
||
|---|---|---|
![]() |
स्वागत :भारत के पूर्वी तट के प्रवेश द्वार विशाखा पोर्ट में आपका स्वागत है । यह पोर्ट भारत के दक्षिण, पूर्व, मध्य तथा उत्तरी राज्यों के लिए मध्यस्थ वितरण केन्द्ग की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अपने उत्कृष्ट निष्पादन तथा उत्पादन के कारण सभी प्रमुख पोर्टों के बीच दीप्तिमान रत्न के रूप में वर्णित वि. पो. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रेरित करने में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर रहा है । हम, वि. पो. में व्यापार को बढाने के लिए कम लागतवाली, भरोसेमंद तथा विश्र्वसनीय सेवाएं अपने ग्राहकों की संपूर्ण संतुष्टी तक प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है । हम विश्र्वव्यापी आचरण के अनुरूप पोर्ट के प्रबधन में संघ / राज्य सरकार तथा नौसेना प्राधिकारों का लगातार सहयोग करेंगें । हम वि. पो. का विकास और उन्नति करते हुए, देश की औद्योगिक आवश्यकताओं में योगदान करने का वचन देते हैं । हम आशा करते है कि हमें लगातार आपका सद्भावना संरक्षण एवं सुझाव प्राप्त होते रहेंगे । |
|
दूरदर्शिता और लक्ष्य : विश्वस्तरीय सेवा प्रदान करनेवाला दक्षिणी एशिया का पसंदीदा पोर्ट बनना । क्षेत्र के आयातकों तथा निर्यातकों की संभारिकी अपेक्षाओं को पूरा करने में मुख्य भागीदार होना ।
विशिष्टताएं: आई एस ओ 9001, आई एस ओ 14001, ओ एच एस ओ एस 18001 जैसी तीन अंतर्राष्ट्रीय मान्यताओं से अलंकृत भारतीय पोर्ट ।
यह पोर्ट आई एस पी एस का अनुपालन करता है । आपात्काल नियंत्रण केन्द्ग, अग्निशमन नियंत्रण कार्यालय तथा के. औ. सु. बल नियंत्रण कार्यालय चौबीस घंटे कार्य करता है ।
वर्ष 2011-12 में कार्गो उत्पादन 67.42 मिलियन टन रहा । सभी पोर्टों के बीच वर्ष 2011-12 में अधिकतम वार्षिक रेलवे यातायात 34.75 मिलियन टन रहा । सभी प्रमुख पोर्टों द्वारा की गई कोकिंग कोल की कुल आयात में 24% (6.78) एम एम टी की संभलाई की । सभी प्रमुख पूर्वी तट पोर्टों द्वारा की गई फिनिश्ड उर्वरक की कुल आयात में 30% (3.72) एम एम टी की संभलाई की, जो सर्वाधिक रहा| वर्ष के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में 64% वृद्धि दिखाते हुए रिकार्ड मात्रा में 4.21 मि.टन कंटैनर कार्गो की संभलाई की ।
© विशाखपट्टणम पोर्ट ट्रस्ट 2011
Designed by NET SAVANT 91-891-2752907 / 3290265
